अमृतसरः खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सांसद अमृतपाल सिंह को पुलिस वापस असम जेल लेकर जा रही है। सांसद को पुलिस अमृतसर एयरपोर्ट लेकर रवाना हो गई है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।
कोर्ट से 3 घंटे के लिए मिली कस्टडी पैरोल के दौरान अमृतपाल सिंह एक घंटे के लिए परिवार के साथ रहे। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गाड़ियां एयरपोर्ट में दाखिल हो चुकी हैं और भाई अमृतपाल सिंह को कड़ी सुरक्षा में वापस ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शाम 6:35 बजे अमृतसर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी जाएगी।
जिसके जरिए भाई अमृतपाल सिंह को दिल्ली ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें वापस असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाई अमृतपाल सिंह विशेष रूप से अपनी दादी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की कस्टडी पैरोल पर पंजाब आए थे। अब उन्हें वापस ले जाने के लिए पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।


