ChandigarhAmritpal Singh की Airport से पहली तस्वीर आई सामने, वकील का आया...

Amritpal Singh की Airport से पहली तस्वीर आई सामने, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए पंजाब पुलिस असम की डिब्रूगढ़ जेल से उन्हें साथ लेकर पुलिस रवाना हो चुकी है। पुलिस की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई है। ऐसे में एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए अमृतपाल सिंह की पहली तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि कड़ी सुरक्षा में अमृतपाल सिंह को एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है। पुलिस अमृतपाल सिंह को लेकर पहले दिल्ली पहुंचेगी और वहां से दोपहर 2:30 बजे पंजाब के लिए फ्लाइट पकड़ेगी। वहीं वकील ने बताया कि 12.30 बजे वह एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

जिसके बाद उनकी 2.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट है। इसके बाद दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद उन्हें दोबारा से जेल में लाया जाएगा। अमृतपाल 21 नवंबर को अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके लिए अमृतसर की अदालत ने उन्हें तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। अमृतपाल को अभी कहां रखा जाएगा इसकी सुरक्षा कारणों से जानकारी नहीं दी गई है। सांसद अमृतपाल दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके लिए अमृतसर कोर्ट ने उन्हें कस्टडी पैरोल दी है।

सांसद को असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लाने और वापस ले जाने के लिए उनके परिवार ने पुलिस के सरकारी खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं। 7 लाख 84 हजार रुपए टिकटों पर खर्च होंगे। इसमें अमृतपाल सिंह और 5 पुलिस मुलाजिमों की आने-जाने की टिकटें शामिल हैं। सांसद की पैरोल के वक्त अगर माहौल बिगड़ा या उसकी आशंका हुई तो पुलिस तुरंत उन्हें वापस असम ले जा सकती है। अमृतसर की सेशन कोर्ट ने पुलिस व सरकार को ये छूट दी है। कोर्ट के लिखित ऑर्डर सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। कोर्ट ने कहा- लॉ एंड ऑर्डर भंग होने, किसी अप्रिय घटना के होने या फिर उसकी जायज आशंका होने पर सरकार अमृतपाल को तुरंत अंतिम संस्कार स्थल से ले जा सकती है। सिर्फ उस जगह से नहीं बल्कि तुरंत ही उन्हें पंजाब से भी बाहर ले जाया जा सकता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: किसानों ने किया Jammu-Amritsar National Highway बंद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः माझा किसान संघर्ष कमेटी और अन्य किसान जत्थेबंदियों...

Jalandhar News: सिया राम के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गरीब एवं...

10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप CGST सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

पंचकूला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला में तैनात...

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानी की हर बूंद का सही और जरूरत के...

Punjab News: किसानों ने किया Jammu-Amritsar National Highway बंद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः माझा किसान संघर्ष कमेटी और अन्य किसान जत्थेबंदियों ने आज अपनी मांगों को लेकर जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे...

Jalandhar News: सिया राम के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को समर्पित चलाए जा रहे मंथन...

10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप CGST सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

पंचकूला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के एक सुपरीटेंडेंट लवकुश...