JalandharJalandhar News: सिया राम के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो

Jalandhar News: सिया राम के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को समर्पित चलाए जा रहे मंथन प्रकल्प के सहयोगार्थ जालंधर शहर में भव्य श्री राम कथामृत का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिल रही है। श्री राम कथामृत का आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर तक साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन दिव्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी श्रेया भारती जी अपनी संत मंडली सहित करेंगी।

इसी उपलक्ष्य में आज शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सौभाग्यवती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने पीले एवं केसरिया रंग के पारंपरिक वस्त्र धारण किए हुए थे और अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने नगर की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सर्वकल्याण की मंगल कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश को सृष्टि, जीवन, पवित्रता, सुख-समृद्धि और मंगल कार्यों का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ धार्मिक अनुष्ठान से पहले कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। कलश में भरा जल जीवन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि इसके ऊपर रखा नारियल और आम के पत्ते शुभता एवं समृद्धि का संदेश देते हैं। इस अवसर पर दिव्या ज्योति जागृती संस्थान के संचालक एवं संस्थापक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने बताया गया कि श्री राम कथामृत का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री राम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, प्रेम, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श पारिवारिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। श्री राम कथा केवल धार्मिक प्रसंगों का वर्णन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा है।

भगवान श्री राम का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की सीख देता है। इस आयोजन के माध्यम से मंथन प्रकल्प के अंतर्गत शिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी सहयोग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समाज के जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें। संस्थान की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के बैठने, कथा श्रवण, मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

संस्थान ने समस्त शहरवासियों, धर्मप्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की कि वे अपने परिवार सहित इस 7 दिवसीय श्री राम कथामृत में शामिल होकर मधुर भजनों, चौपाइयों और भगवान श्री राम के प्रेरणादायक प्रसंगों का श्रवण करें तथा अपने जीवन को भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक विचारों से लाभान्वित बनाएं। इस अवसर साध्वी पल्लवी भारती जी, साध्वी त्रिनयना भारती जी, साध्वी शशिप्रभा भारती जी, साध्वी सुमन भारती जी, साध्वी रीता भारती जी, साध्वी रीना भारती जी और इस मौके पर पर पहुंचे जालंधर के मेयर विनीत धीर, नितिन कोहली, दीपक बाली, गौतम कुकरेजा, अशोक सरीन, अमित तलवाड़, पार्षद गुरप्रीत, डॉ बी डी शर्मा, राजेश विज, लक्की मल्होत्रा, वीरेन्द्र सचदेवा, अश्वनी अग्रवाल, डॉ मुकेश गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, विक्की तुलसी, रश्मि महाजन, मनोज कुमार नन्ना, कुमुद शर्मा ए सी पी राजेश, आलोक नागपाल, सौरव सेठी, पार्षद दविंदर रोनी, प्रिंसिपल साईं दास स्कूल आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप CGST सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

पंचकूला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला में तैनात...

Amritpal Singh की Airport से पहली तस्वीर आई सामने, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी...

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के...

10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप CGST सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

पंचकूला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के एक सुपरीटेंडेंट लवकुश...

Amritpal Singh की Airport से पहली तस्वीर आई सामने, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए पंजाब पुलिस...

ईरान पर हमले को लेकर Donald Trump का आया बयान, बोले – ‘न्यू ईयर के बाद लेंगे फैसला’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से...