Punjab Govt'मेरी रसोई' योजना के तहत 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ...

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ No.1 पर आया लुधियाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जरूरतमंद परिवारों की पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने अपनी प्रमुख योजना ‘मेरी रसोई’ के तहत राशन किटों के वितरण को और तेज कर दिया है। अब तक के वितरण में लुधियाना 3,89,198 किटों के वितरण के साथ सबसे आगे है, जबकि 2,41,449 किटों के वितरण के साथ पटियाला दूसरे और 2,01,095 किटों के वितरण के साथ अमृतसर तीसरे स्थान पर है।

इस पहल के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 31.57 लाख से अधिक परिवारों को राशन किटों का वितरण किया जा चुका है। इस अभियान का लक्ष्य हर तिमाही यानी 3 महीने बाद पंजाब भर के कुल 40 लाख योग्य परिवारों को कवर करना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के नेतृत्व में इस प्रमुख योजना के तहत राशन किटों के वितरण का काम मिशन मोड पर चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक राशन किट दी जाती है, जिसे एक परिवार की खाद्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़े सुचारू ढंग से तैयार किया गया है। मासिक उपभोग के लिए इस किट में दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल शामिल है। ये फूड किटें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एन.एफ.एस.ए.) के तहत योग्य लाभार्थियों को पहले से दी जा रही गेहूं के अतिरिक्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्य गेहूं के साथ-साथ आवश्यक प्रोटीन, खाना पकाने वाला तेल और मसाले उपलब्ध करवाना है, ताकि योजना के तहत आने वाले परिवारों के समग्र पौष्टिक खाद्य में सुधार लाया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...