HimachalSTF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

STF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोलनः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक बार फिर नकली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिन दवाओं को लोग अपनी बीमारी से राहत पाने के लिए भरोसे के साथ खरीदते हैं, उन्हीं दवाओं की नकल चने के भूसे और पाउडर से तैयार की जा रही थी। नामी कंपनियों के ब्रांडेड नाम और पैकेजिंग का इस्तेमाल कर इन नकली दवाओं को बाजार में खपाने की तैयारी थी।

वाराणसी में नकली दवाओं की खेप पकड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नालागढ़ के राजपुरा खेड़ा बाईपास स्थित एक अवैध दवा निर्माण इकाई में छापेमारी कर इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों हसीन, वसीम और मुन्ना उर्फ मोनू कुमार को पकड़ा गया है।

छापेमारी के दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में नकली दवाएं और इनके निर्माण, पैकिंग व छपाई में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और उपकरण बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस इकाई में नामी कंपनियों की महंगी और बाजार में अधिक मांग वाली दवाओं की हूबहू नकल तैयार की जा रही थी। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

हरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

चंडीगढ़: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को...

CM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

Airport पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश, CISF जवानों ने किया काबू, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट...

Punjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लोपुर के निवासी तारा सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह...

हरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

चंडीगढ़: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल...

CM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश...

Airport पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश, CISF जवानों ने किया काबू, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने सुरक्षा जांच से बचकर प्रतिबंधित क्षेत्र...