Punjab Govtकैबिनेट मंत्री Harbhajan Singh ETO ने पूरी की P.H.D की डिग्री

कैबिनेट मंत्री Harbhajan Singh ETO ने पूरी की P.H.D की डिग्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जंडियाला गुरु से विधायक और पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पी.एच.डी. की डिग्री पूरी कर ली है। सरकारी लेक्चरर के रूप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने वाले हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने वर्ष 2012 में पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राज्य में करवाई जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी पी.सी.एस. परीक्षा को पास करते हुए ई.टी.ओ. के रूप में नियुक्ति प्राप्त की। इससे पहले मंत्री जी यूजीसी द्वारा ली गई परीक्षा में वह राजनीति शास्त्र में जे.आर.एफ. हैं।

समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा के साथ उन्होंने वर्ष 2016 में ई.टी.ओ. की नियुक्ति से इस्तीफा देकर राजनीति का रास्ता अपनाया। वर्ष 2017 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा जिसमें वह हार गए, परंतु हौसला नहीं छोड़ा और इस दौरान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से 2018-2021 तक एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की और वर्ष 2022 में दोबारा चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। मार्च 2022 में मान सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री बने और इस दौरान सरकारी जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से ही उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज से गाइड प्रो. नमिता गुप्ता और प्रो. इमैनुअल नाहर के नेतृत्व में पी.एच.डी., जिसका थीसिस “बी.आर. अंबेडकर और दलितों के मानवीय अधिकार: पंजाब राज्य के विशेष संदर्भ में एक अध्ययन” पूर्ण कर ली है। इस संबंध में वाइवा बीते दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पूर्ण हो गया।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी आदरणीय माता श्रीमती शिंदो जी, पत्नी सुहिंदर कौर, पुत्री परलजीत कौर तथा पुत्र हरशजीत सिंह के अलावा अपने सभी साथियों को दिया। एक बैंड मास्टर के पुत्र से पंजाब की राजनीति का प्रतिष्ठित चेहरा बनने तक, हरभजन सिंह ईटीओ केवल एक नेता ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के लिए मिसाल बनकर उभरे हैं। लोक पक्षीय दृष्टिकोण, अचानक जांच और ईमानदार व्यक्तित्व के कारण उन्हें राज्य के सक्रिय और विशिष्ट मंत्री होने का गौरव प्राप्त है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...