LudhianaPunjab News: रोड पर खड़े लोगों को ओवरस्पीड कॉलेज बस ने कुचला,...

Punjab News: रोड पर खड़े लोगों को ओवरस्पीड कॉलेज बस ने कुचला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां माछीवाड़ा-कुहारा रोड पर स्थित अडियाना गांव के अड्डे के पास मदद के लिए रुके लोगों को ओवरस्पीड कॉलेज बस ने कुचल दिया। बस तेजी से पीछे से आई और सबको कुचलती हुई चली गई। इस मामले में बच्चे समेत 4 लोगों को चोटें लगीं। इनमें से निहंग गंभीर रूप से घायल हुआ। उसका आरोप है कि बस का ड्राइवर नशे में था, इसी वजह से वह बस को काबू में नहीं रख सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक प्लेटिना बाइक और एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी नजर आती हैं।

एक्टिवा पर एक अन्य युवक के साथ छोटा बच्चा भी मौजूद है। इस दौरान एक व्यक्ति कैमरे के पीछे से पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहा होता है। लोग युवक को संभालने में लगे होते हैं, तभी अचानक पीछे से पीले रंग की तेज रफ्तार कॉलेज बस आती दिखाई देती है। बस बिना रुके सीधे वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार देती है और उन्हें अपनी चपेट में ले लेती है। वीडियो में टक्कर का पूरा मंजर कैद हुआ है। इस घटना में सड़क पर गिरे युवक की मदद कर रहे लोग भी हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल किरणदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी कार ठीक करवाने के लिए माछीवाड़ा जा रहे थे।

रास्ते में उन्होंने एक स्कूटी सवार युवक को नशे की हालत में सड़क पर गिरा देखा। इसके बाद इंसानियत के नाते वह, खालसा जी और अन्य लोग उसे सड़क से हटाकर पेट्रोल पंप की तरफ ले जाने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल प्रदीप सिंह के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी पगड़ी (दमाला साहिब) दूर जा गिरी। हादसे में उनकी गर्दन, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित किरणदीप सिंह ने आरोप लगाया कि बस चालक भी नशे की हालत में था। उनका कहना है कि बस ने जिस तरह सीधे वहां मौजूद लोगों को टक्कर मारी, उससे यह घटना किसी जानलेवा हमले जैसी महसूस होती है।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस रुकवाई और 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए माछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि रविवार होने के कारण अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। उन्हें प्राथमिक उपचार के नाम पर इंजेक्शन लगाकर समराला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में 108 एंबुलेंस मौजूद नहीं थी।

उन्हें कहा गया कि एंबुलेंस छठ पूजा की ड्यूटी पर गई हुई थी। ऐसे में घायलों को मजबूरी में निजी वाहनों से समराला अस्पताल पहुंचना पड़ा। पीड़ितों ने पंजाब के होम सेक्रेटरी और उच्च अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल मरीज रविवार सुबह करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचा था। उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जरूरी उपचार देने के बाद उसे भर्ती कर लिया था।

डॉक्टर के मुताबिक यह एक्सीडेंट का मामला था, इसलिए पुलिस को रुक्का भेज दिया गया है। मरीज की जांच की गई है और उसके वाइटल्स स्टेबल हैं। अंदरूनी चोटों के कारण दर्द होना स्वाभाविक है। संबंधित थाने को एमएलआर काटकर भेज दी गई है और मरीज को दर्द के लिए जरूरी उपचार दिया गया है। माछीवाड़ा के एसएचओ पवित्तर सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी और बस चालक को हिरासत में ले लिया गया था। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज किए जाने हैं। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने कहा कि स्कूल बस के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...