लुधियानाः जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ताजपुर रोड स्थित ईच्छापूर्ण श्री शनिदेव मंदिर के बाहर का सामने आया है, जहां चार अज्ञात चोरों ने मंदिर के बाहर खड़े एक मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, चार युवक मंदिर के बाहर पहुंचे और मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो गए। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हैरानी की बात यह है कि इलाके में CIA-2 जैसी पुलिस इकाई की मौजूदगी और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए।
आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुए मोटरसाइकिल को बरामद किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के मंदिर आ-जा सकें। अखिल भारतीय सनातन रक्षक अखाड़ा के अध्यक्ष, मुकेश खुराना ने क्या पुलिस जल्द से जल्द करे कारवाई।
