फाजिल्का: जिले के फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर थेह कलंदर और बाहिक खास गांवों के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक पिकअप ट्रक और ‘क्रूज़र’ गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार शादी समारोह से शामिल होकर क्रूज़र गाड़ी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर एक पुराने टोल प्लाजा के पास, उनकी गाड़ी की एक पिकअप ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूज़र गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।
