Nationalबड़ा हादसाः निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढहा, कई मजदूर घायल

बड़ा हादसाः निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढहा, कई मजदूर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में 8 लोगों की घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को तत्काल लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इमारत में होटल बनाने का काम चल रहा था। हादसे के वक्त दूसरी मंजिल की छत का लैंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया और वहां काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद राहत बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस अधिकारी घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि थाना पहाड़गंज में एक पीसीआर कॉल के जरिए इमारत का हिस्सा गिरने की सूचना मिली थी। पहाड़गंज में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने कशेरूवालान, संगतराशान स्थित यह हादसा हुआ है। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को शुरुआती जांच में यह भी  पता चला कि इमारत के सपोर्टिंग कॉलम यानी खंभे गीले थे और इमारत एक तरफ झुकी हुई दिखाई दे रही थी। हालांकि, इमारत का हिस्सा गिरने की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना की पूरी जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

India-America ट्रेड डील में PM Modi-Trump की बनी थी सहमति, पीयूष गोयल ने किया अहम खुलासा

इस वजह से हुई डील में देरी नई दिल्ली: केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

धूरी (संगरूर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने...

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों...

India-America ट्रेड डील में PM Modi-Trump की बनी थी सहमति, पीयूष गोयल ने किया अहम खुलासा

इस वजह से हुई डील में देरी नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

धूरी (संगरूर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज छठ पूजा के समारोह में श्रद्धालुओं के साथ शिरकत...

Jalandhar में छठ पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के फोकल पॉइंट स्थित नहर घाट पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जहां,...

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी...