FazilkaPunjab News: अज्ञात युवकों ने कार में सवार पिता और मासूम पर...

Punjab News: अज्ञात युवकों ने कार में सवार पिता और मासूम पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः गांव सुरेश वाला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपनी एक साल की मासूम बच्ची के साथ जा रहे पिता पर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने शहर से करीब 3 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और गांव सुरेश वाला पहुंचते ही पीड़ित की गाड़ी पर दो राउंड फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि इस हमले में पिता और मासूम बच्ची बाल-बाल बच गए। फायरिंग की पूरी वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव सुरेश वाला निवासी मनीष कुमार अपनी एक साल की बेटी के साथ फाजिल्का के स्मार्ट प्वाइंट बाजार से खरीदारी कर कार से घर लौट रहे थे। जब वह एमसी कॉलोनी के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर कुछ पूछने की कोशिश की। मनीष ने जब कोई जवाब नहीं दिया और अपनी कार आगे बढ़ाई तो स्विफ्ट सवार बदमाशों ने तुरंत उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

अपनी मासूम बच्ची की जान खतरे में देख मनीष ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और गांव की ओर रुख किया। हमलावर लगातार 3 किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे और गांव सुरेश वाला में मनीष के घर के पास पहुंचते ही उनकी कार पर दो राउंड फायरिंग कर दी। मनीष ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते तुरंत गाड़ी अपने ताया के घर के अंदर घुसा दी, जिससे दोनों की जान बाल-बाल बची। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसएचओ शिमला रानी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सुरेश वाला के पास फायरिंग की घटना हुई है। मैंने खुद पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जो भी आरोपी चिन्हित होंगे, उनके खिलाफ पर्चा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

होर्मुज में तेल टैंकरों में जोरदार धमाके

नई दिल्ली। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)...

शेयर बाजार में तेजी, चंद मिनटों में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की...

200 रुपये वापस मांगने पर दिव्यांग युवक से मारपीट, मौत

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के खजुरहा...

Punjab News: CM आवास के पास बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से टकराई PRTC बस, 3 की मौत

संगरूरः संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के पास बुधवार को...

होर्मुज में तेल टैंकरों में जोरदार धमाके

नई दिल्ली। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के एक...

शेयर बाजार में तेजी, चंद मिनटों में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई। चौतरफा खरीदारी के चलते...

200 रुपये वापस मांगने पर दिव्यांग युवक से मारपीट, मौत

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के खजुरहा गांव में मंदिर की लाइट जोड़ने के लिए दिए गए...

सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस का इंजन और 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गुवाहाटीः असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन पर सायरंग-कोलकाता...