Punjab Govtमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धूरी (संगरूर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज छठ पूजा के समारोह में श्रद्धालुओं के साथ शिरकत की। उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबकी खुशी, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के लिए प्रार्थना की। त्योहार की आस्था, कृतज्ञता और एकता के संदेश पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग एक-दूसरे के त्योहार आपसी उत्साह के साथ मनाते हैं, तो पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी सम्मान की समृद्ध विरासत और अधिक मजबूत होती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर छठ पूजा की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मैंने धूरी में छठ पूजा में हिस्सा लिया और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।” समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरे राज्य में हजारों लोग बड़ी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक भावना के साथ छठ पूजा मना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं छठी मैया और सूर्य देव से सभी की शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि प्रेम, आपसी सम्मान तथा भाईचारे के रिश्ते और मजबूत होते रहेंगे।”

बिहार और पूर्वांचल से पंजाब आकर बसे लोगों के योगदान की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारे प्रवासी भाई-बहन पंजाब की तरक्की और खुशहाली में अनमोल योगदान दे रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण कृषि, उद्योग, व्यापार तथा कई अन्य क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य के विकास में उनका योगदान बेमिसाल है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने छठ पूजा के लिए पूरे राज्य में 104 स्थानों की पहचान की है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार विभिन्न समुदायों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करता है और आस्था, श्रद्धा, एकता तथा सामूहिक सहभागिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है।

सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भाईचारे, सद्भावना और आपसी सम्मान के मूल्यों को कायम रखते हुए इस त्योहार को खुशी, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

India-America ट्रेड डील में PM Modi-Trump की बनी थी सहमति, पीयूष गोयल ने किया अहम खुलासा

इस वजह से हुई डील में देरी नई दिल्ली: केंद्रीय...

बड़ा हादसाः निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढहा, कई मजदूर घायल

नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक बड़ा हादसा...

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों...

India-America ट्रेड डील में PM Modi-Trump की बनी थी सहमति, पीयूष गोयल ने किया अहम खुलासा

इस वजह से हुई डील में देरी नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि...

बड़ा हादसाः निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढहा, कई मजदूर घायल

नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, पहाड़गंज इलाके में...

Jalandhar में छठ पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के फोकल पॉइंट स्थित नहर घाट पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जहां,...

आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: CM Mann

सोहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी...