माता-पिता ने कहा, बेटी हाथ से निकल चुकी थी, मर्जी से शादी की फिर 6 महीने बाद तलाक देकर घर आ गई
गुरदासपुरः श्रीगंगानगर ट्रेन ट्रैक ब्लास्ट केस में PAK कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के सीमावर्ती इलाके कलानौर से एक महिला महकदीप कौर गांव दोस्तपुर और एक युवक दविंदर सिंह पुत्र रविंदर सिंह गांव चौड़ेकला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि यह दोनों संदिग्धों का हाथ श्रीनगर ट्रेन ट्रैक ब्लास्ट में है इसीलिए राजस्थान पुलिस ने बीती देर रात इनको गांव से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनसे 2 पिस्तौल भी बरामद हुए हैं। पूछताछ मे बड़े खुलासे होने की संभावना है।
लड़की महकदीप कौर की माता सरबजीत कौर ने बताया कि उनकी लड़की उनके कहने से बाहर थी। उसने अपनी मर्जी से ही शादी की थी लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही उसने लड़के को तलाक दे दिया। परिवार की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थी।
माता का कहना है कि जब यह ब्लास्ट हुआ उससे 2 दिन पहले ही उनकी लड़की महकदीप कौर घर से अपनी दोस्त को मिलने के बहाने से घर से चली गई थी और ब्लास्ट के चार-पांच दिन बाद घर में आई थी और अपने कमरे में ही रहती थी और फोन पर किसी से बात करती थी। माता का कहना है कि ब्लास्ट में उसकी शामुलियत है या नहीं यह उन्हें नहीं पता है।
