फगवाड़ाः ओंकार नगर में कामेश्वर तिवाड़ी के परिवार पर मोहल्ला निवासियों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए। इस घटना को लेकर मोहल्ला निवासियों द्वारा पुलिस को परिवार के खिलाफ शिकायत दी गई। मामले की जानकारी देते हुए हरजिंदर सिंह ने कहा कि इलाका निवासी मिलकर दीवाली के पर्व को मनाते है। ऐसे में तिवाड़ी परिवार द्वारा दीवाली के पर्व पर गलत तरीके से पटाखे चलाए जा रहे थे। इस दौरान तिवाड़ी के बच्चों द्वारा गली में पटाखे फेंकने को लेकर इलाका निवासियों द्वारा रोकने के लिए कहा गया।
पटाखे चलाने को लेकर विवाद, परिवार पर लगे गंभीर आरोप
#Controversy #PoliceInvestigation #CrimeNews #BreakingNews #PunjabNews https://t.co/jvlGw7OKS1— Encounter Newspaper (@encounter_md) November 14, 2026
हरजिंदर का आरोप है कि परिवार वालों ने बच्चों को रोकने की बजाए हथियारों से मोहल्ले के परिवार पर हमला कर दिया। घटना में तिवाड़ी परिवार की महिलाएं शामिल थी। हरजिंदर का कहना है कि कामेश्वर परिवार 3 सालों से यहां पर रह रहा है। घटना को लेकर पीड़ित अनामिका ने कहा कि देर रात यह घटना हुई है। घटना के दौरान परिवार गली में पटाखे चला रहा था। इस दौरान कामेश्वर परिवार के बच्चे गली में उन पर पटाखे जलाकर फेंक रहे थे। आरोप है कि ऐसे में जब वीडियो बनाकर कामेश्वर परिवार को दिखाई तो वह बच्चों को समझाने की जगह उनके साथ विवाद करने लगाए।
इस दौरान बेटी अंजू तिवाड़ी पर धमकियां देने के आरोप लगाए गए। महिला ने आरोप लगाए कि कामेश्वर तिवाड़ी, बेटा दिनेश तिवाड़ी बेटी अंजू तिवाड़ी, बेबी तिवाड़ी, बेटा मुकेश तिवाड़ी और कामेश्वर तिवाड़ी की पत्नी के खिलाफ शिकायत दी गई। इस दौरान घर के गेट के बाहर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए। आरोप है कि कामेश्वर तिवाड़ी ने द्वारा गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने कहाकि पहले पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी, लेकिन अब शिकायत तो दर्ज हो गई है। ऐसे में परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

