PhagwaraPunjab News: BCS InterNational School Bus पर लगे आरोप, रास्ते में उतारी...

Punjab News: BCS InterNational School Bus पर लगे आरोप, रास्ते में उतारी 6 वर्षीय स्टूडेंट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्कूल मैनेजमेंट ने लिया एक्शन

फगवाड़ाः शहर के खलवाड़ा में स्थित BCS InterNational School Bus चालक की लापरवाही सामने आई है। जहां बस चालक द्वारा 6 वर्षीय स्टूडेंट को घर छोड़ने की जगह रास्ते में सड़क पर उतार कर चले जाने के आरोप लगे है। बच्ची के लापता होने पर परिजनों द्वारा जब तालाश की गई तो बच्ची रिश्तेदारों के पास मिली। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट से बात की तो मैनेजमेंट ने एक्शन लेते हुए बस चालक को निकाल दिया। मामले की जानकारी देते हुए मानका गांव के गुरविंदर ने बताया कि उनकी 6 वर्षीय बेटी को स्कूल बस चालक ने रोड पर उतार दिया। इस दौरान जब बस चालक से रास्ते में उतारने को लेकर बात की गई तो बस चालक का कहना हैकि उन्हें बेटी ने कहा कि उसने कहा था कि रिश्तेदार पास में है और वहां उतार दें। जिसके बाद से बेटी का कुछ नहीं पता चला। इस दौरान काफी देर तक बेटी की तालाश की गई। इस दौरान रिश्तेदारों ने फोन कर सूचना दी कि बच्ची रोड़ पर अकेली मिली।

घटना के दौरान रिश्तेदार सड़क पर सब्जी खरीद रहे थे और बच्ची को अकेला देखकर वह हैरान रह गए। ऐसे में जब बच्ची से रोड पर रिश्तेदार के पास बस चालक द्वारा उतारे जाने को लेकर पूछा गया तो उसने मना कर दिया। पीड़ित पिता ने कहा कि इस संबंध से जब स्कूल की मैनेजमेंट से बात की गई तो उन्होंने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि दिन त्यौहार पर बच्ची के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। हालांकि पहले कभी ऐसी कोई घटना बेटी के साथ नहीं हुई। घटना को लेकर सदर थाने की पुलिस को सूचना दे दी है। परिवार ने कहाकि आज मेरे बच्चे को सड़क पर बस चालक द्वारा उतार दिया गया, कल किसी अन्य बच्चे के साथ भी यह घटना हो सकती है।

वहीं इस घटना को लेकर मैनेजमेंट के राकेश ने कहाकि बस चालक से बात की गई और बच्ची की परिवार के साथ भी बात की गई। उन्होंने कहा कि बच्ची कई बार रिश्तेदार के पास जाती थी, लेकिन इस बार परिजनों द्वारा बच्ची को रिश्तेदार के घर उतारने के लिए नहीं कहा गया था। उन्होंने कहाकि बस चालक लाली ने गलती मानी और कहा कि उसने बच्ची को रिश्तेदार के घर छोड़ने के लिए परिजनों से बात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट से बात हो गई है और उन्हें ड्राइवर लाली की गलती को लेकर अवगत करवा दिया गया है। राकेश ने कहाकि यह ट्रांसपोर्ट प्राइवेट है और ड्राइवर को जवाब दे दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खाकी पहनने के लिए झलेड़ा पुलिस लाइन मैदान में पसीना बहा रहे युवा

DIG सौम्या की देख-रेख में चल रही भर्ती प्रक्रिया,...

Jalandhar से सासंद चन्नी का हुआ विरोध, दिखाए काले झंडे, AAP वर्कर्स ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

लुधियानाः पूर्व सीएम व जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, गाड़ी और एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः पलाही गांव में कल देर शाम तेज रफ्तार...

Punjab News: गोली लगने से ASI की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अमृतसर: जिले में पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली...

कुलतार सिंह संधवां ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर पंजाबवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर  कुलतार सिंह संधवां ने...

खाकी पहनने के लिए झलेड़ा पुलिस लाइन मैदान में पसीना बहा रहे युवा

DIG सौम्या की देख-रेख में चल रही भर्ती प्रक्रिया, ऊना जिला के 1600 युवाओं ले रहे भाग ऊना। पुलिस की...

Jalandhar से सासंद चन्नी का हुआ विरोध, दिखाए काले झंडे, AAP वर्कर्स ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

लुधियानाः पूर्व सीएम व जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी जवानी संभाल साइकिल यात्रा पर निकाली जा रही हैं। चन्नी...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, गाड़ी और एक्टिवा को मारी टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः पलाही गांव में कल देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने खड़ी कार और एक्टिवा को टक्कर मार...

Punjab News: गोली लगने से ASI की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अमृतसर: जिले में पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चलने से ASI की मौत हो गई। मृतक एएसआई की...