JalandharJalandhar News: 4 रुपए किलो दूध के दाम बढ़ने पर ग्राहक परेशान,...

Jalandhar News: 4 रुपए किलो दूध के दाम बढ़ने पर ग्राहक परेशान, रखी ये मांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब की प्रमुख डेयरी कंपनी वेरका ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के फ्लैगशिप ब्रांड वेरका ने अपने कई पैकेट वाले दूध की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में 1 से 8 रुपये तक का इजाफा किया है। नई कीमतें बीते दिन 13 नवंबर की सुबह से पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी लागू हो गई हैं। वहीं दाम बढ़ने को लेकर लोग परेशान दिख रहे है। इस दौरान दुकान पर दूध खरीदने आए ग्राहक का कहना हैकि दाम फिक्स किए जाने चाहिए। उनका कहना है कि पहले 50 पैसे या एक रुपए तक दामों में बढ़ौतरी होती थी, लेकिन अब एक किलो दूध पर 4 रुपए दाम बढ़ा दिए गए है।

उन्होंने कहाकि इसके कारण भी बताए जाने चाहिए। ग्राहक ने कहाकि दूध के दामों में जितनी भी बढ़ौतरी हो जाए, लेकिन लोगों ने दूध पीना तो छोड़ना नहीं है। दरअसल, लोगों की ये जरूरत है। उन्होंने कहा कि दामों के रेट तय होने चाहिए और आम नागरिक का बजट बिगड़ रहा है। वहीं दुकानदार ने भी माना कि पहली बार एक किलों दूध के दाम 4 रुपए तक बढ़े है। दुकानदार ने कहाकि पहले किलों दूध पर एक रुपए या 2 रुपए दाम बढ़ाए जाते थे। दुकानदार के अनुसार पहले जो दूध का पैकेट 65 रुपए था, वह अब 69 रुपए हो गया है।

दरअसल, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, कीमतों में बदलाव का फैसला पंजाब और आसपास के इलाकों में दूसरी प्रमुख डेयरी कंपनियों के दूध के दामों पर चर्चा के लिए हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद लिया गया। नई दरों के अनुसार, 500 एमएल फुल क्रीम दूध की कीमत 36 से बढ़ाकर 38 रुपये कर दी गई है। स्टैंडर्ड दूध अब 33 के बजाय 35 रुपये में मिलेगा। टोंड दूध 30 से बढ़कर 31 रुपये, डबल टोंड दूध 27 से 28 रुपये, गाय का दूध 31 से 33 रुपये और स्किम्ड मिल्क 24 से 25 रुपये हो गया है। एक लीटर वाले पैकेट में फुल क्रीम दूध की कीमत 72 से बढ़कर 76 रुपये और स्टैंडर्ड दूध की कीमत 65 से 69 रुपये हो गई है।

वहीं, टोंड दूध अब 59 के बजाय 61 रुपये और डबल टोंड दूध 53 के बजाय 55 रुपये में मिलेगा। डेढ़ लीटर वाले फुल क्रीम दूध की कीमत 106 से बढ़ाकर 112 रुपये और स्टैंडर्ड दूध की कीमत 96 से 102 रुपये कर दी गई है। डेढ़ लीटर गाय का दूध अब 90 के बजाय 96 रुपये में मिलेगा। दो लीटर वाले फुल क्रीम दूध की कीमत 142 से बढ़कर 150 रुपये और स्टैंडर्ड दूध की कीमत 128 से बढ़कर 136 रुपये हो गई है। हालांकि, 180 एमएल डबल टोंड और 350 एमएल टोंड दूध की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी मौजूदा पैकेजिंग फिल्म का स्टॉक खत्म होने के बाद 350 एमएल टोंड दूध का पैकेट 320 एमएल और 450 एमएल स्टैंडर्ड दूध का पैकेट 430 एमएल करेगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल...

हरियाणा प्रदेश है खेलों की खान : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक 15 वर्षीय किशोर के लिए जानलेवा...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गौमाता की सेवा हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नागरिक उनके लिए केवल मतदाता नहीं...