JalandharJalandhar News: रिटायर्ड कमांडो को ASI ने जड़ा थप्पड़, फोन खींचने के...

Jalandhar News: रिटायर्ड कमांडो को ASI ने जड़ा थप्पड़, फोन खींचने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर में कार तेज चलाने से रोकने पर एक एएसआई हरीश और भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्लैक कैट कमांडो में विवाद हो गया। रिटायर्ड कमांडो का आरोप है कि एएसआई ने बदसलूकी करते हुए उनका गला पकड़ा और थप्पड़ मार दिया। स्टूडेंट क्लेयर 307 नगर चौगिटी के रहने वाले रिटायर्ड एनएसजी कमांडो संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को वह अपने कुत्ते के साथ गली के बाहर साग लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पंजाब पुलिस के एक ASI तेज रफ्तार से स्विफ्ट कार चलाते हुए वहां से गुजरे। पूर्व फौजी ने कुत्ते को कार की चपेट में आने से बचाया।

संदीप कुमार ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि सर, आप इतनी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर आए हैं। आपने वर्दी पहनी है, जबकि हम तो वर्दी पहनकर रिटायर हो चुके हैं। वर्दी की जो अहमियत होती है, उसे आप समझ नहीं सकते। मैंने उनसे कहा कि अगर मेरा कुत्ता गाड़ी के नीचे आकर मर जाता तो क्या होता। इस पर उन्होंने कहा कि मर तो नहीं गया। जब रिटायर्ड कमांडो ASI को समझाने गए कि रिहायशी इलाके में इतनी तेज कार चलाना खतरनाक है तो उसने वर्दी की धौंस दिखाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि उन्होंने शराब पी थी या नहीं, लेकिन उनका व्यवहार गलत था।

रिटायर्ड कमांडो ने कहा कि बात बढ़ने पर एएसआई ने आपा खो दिया और पूर्व फौजी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एएसआई धमकियां देते और गला पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस धक्का-मुक्की में रिटायर्ड कमांडो का फोन नीचे गिरकर टूट गया और उनके गले पर चोट भी आई है। पूर्व सैनिक का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ 112 पर कॉल कर दी।

आरोपी एएसआई की पत्नी खुद पुलिस विभाग में एसएचओ (SHO) हैं, जिस वजह से स्थानीय पुलिस उनके घर आकर उन पर समझौते का दबाव बना रही है। रिटायर्ड कमांडो ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगे। उन्होंने सिविल अस्पताल से अपनी एमएलआर (MLR) कटवा ली है और अब वे रामा मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह डरने वाले नहीं है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि दोषी ASI को तुरंत सस्पेंड किया जाए और ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बॉर्डर इलाकों में लगाई जाए। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन और डीजीपी से अपील करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज़ आवाज़ को लेकर पड़ोसियों...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की...