Unaमहाविद्यालय बंगाणा में 20 प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

महाविद्यालय बंगाणा में 20 प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र स्तरीय निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की छात्रा लता ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईटीआई की छात्रा गौरी देवी द्वितीय तथा आयशा खान तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त रीव ने चौथा, अदिति ने पाँचवाँ, नेहा ने छठा, प्रिया ने सातवाँ, वर्षा देवी ने आठवाँ, राखी ने नौवाँ तथा रितिका देवी ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में बंदना ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। रजनी ने द्वितीय तथा आशप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशमन कौर चौथे तथा अभिषेक शर्मा पाँचवें स्थान पर रहे। पलक धीमान ने छठा, साक्षी ने सातवाँ, रिया कुमारी ने आठवाँ, पारस ने नौवाँ तथा कंचन ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दोनों प्रतियोगिताओं में 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10-10 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय अंतिम प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित प्रतिभागियों की सूची उनके पूर्ण विवरण सहित जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना को निर्धारित समय सीमा में भेजी जानी है।

इस अवसर पर तहसीलदार अमित शर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, विधानसभा नोडल अधिकारी 45-कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश, प्रो. सिकंदर कुमार नेगी, निर्वाचन साक्षरता क्लब समिति के सदस्य डॉ. विनोद कुमार, डॉ. किरण ठाकुर एवं डॉ. कुलदीप सिंह तथा निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. मीना देवी, डॉ. रीना देवी, डॉ. संजू बनोटा और प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि तहसीलदार अमित शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, वोट बनवाने की प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चलती ट्रेन से नीचे गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन...

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने...

Punjab News: चलती ट्रेन से नीचे गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय युवक की मौत हो...

दर्दनाक हादसाः मिनी बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत-देखें वीडियो

Assam Road Accident News: असम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, काजीरंगा नेशनल पार्क के पास...

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव जीवन की रक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने तथा पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करने की दिशा...