Internationalक्या Nvidia के पूर्व CEO का होगा तलाक! पत्नी को देनी होगी...

क्या Nvidia के पूर्व CEO का होगा तलाक! पत्नी को देनी होगी भारी Alimony

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज कंपनी Nvidia के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग इन दिनों अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जेन्सेन ने यह खुद कबूला है कि उनका सिंगापुर की एग्जीक्यूटिव एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। ऐसे में इसके बाद अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि यदि उनकी पत्नी लोरी हुआंग उनसे तलाक लेगी तो उन्हें कितनी संपत्ति मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो जेन्सेन हुआंग की संपत्ति का आधा हिस्सा करीबन 69.2 अरब डॉलर यानी की करीबन 6.5 लाख करोड़ रुपये है। यही एलिमनी की रकम हो सकती है ये रकम किसी अदालत ने नहीं तय की है। न ही दोनों की तलाक की कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा हुई है। ये सिर्फ कैलिफोर्निया के संपत्ति बंटवारे से जुड़े कानून और जेन्सेन के नेटवर्थ के आधार पर निकला है।

शादी के 41 साल बाद होगा तलाक

जेन्सेन हुआंग और लोरी हुआंग की शादी 1985 में हुई थी। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात के 8 साल बाद यानी की 1993 में जेन्सेन ने Nvidia की शुरुआत की। देखते ही देखते ये कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां टेक में शामिल हो गई और जेन्सेन की संपत्ति में बढ़ोतरी हो गई।

अब हाल ही में जेन्सेन ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि – परिवार और Nvidia के कर्मचारियों से माफी मांगी थी। इसके बाद उनके वैवाहिक रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गई थी। इसी विवाद के बीच में उन्होंने Nvidia के सीईओ पद से भी इस्तीफा दे दिया हालांकि उनकी पत्नी लोरी ने तलाक लेने का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।

क्या पत्नी को मिलेगी एलिमनी?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 13 नवंबर को जेन्सेन हुआंग की अनुमानित नेटवर्थ 138.4 अरब डॉलर थी। यदि इस संपत्ति का आधा हिस्सा लोरी हुआंग को मिलती है तो रकम करीबन 69.2 अऱब डॉलर होगी। भारतीय रुपये में 1 डॉलर की कीमत करीबन 94.10 रुपये मानें तो ये रकम करीबन 6.51 करोड़ रुपये है। जेन्सेन की पूरी नेटवर्थ का आधा हिस्सा उनकी पत्नी को मिलना फिक्स नहीं है। ये तो तलाक के ऐलान और फिर कानूनी फैसलों के बाद ही पता चलेगा।

कैलिफोर्निया में क्या है कानून?

कैलिफोर्निया में कम्युनिटी प्रॉपर्टी सिस्टम लागू है। इसके अंतर्गत शादी के दौरान मिली संपत्ति को आमतौर पर पति-पत्नी की संयुक्त संपत्ति माना जाता है। तलाक होने पर ऐसी संपत्ति का बटवारा बराबर होता है। जेन्सेन और लोरी की शादी Nvidia की स्थापना से पहली हुई थी। कंपनी की शुरुआत शादी के करीबन 8 साल के बाद हुई और जेन्सेन की संपत्ति का बड़ा हिस्सा Nvidia में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि उनके तलाक में कंपनी के शेयरों और दूसरी संपत्तियों के बंटवारे की चर्चा हो रही है लेकिन शादी से पहले अर्जित सपंत्ति, विरासत में मिली रकम, कुछ अलग रखी गई संपत्तिया और प्री नप्चुअल एग्रीमेंट जैसी बातें अंतिम बंटवारे को बदल सकती है। ये भी अभी साफ नहीं हुआ है कि दोनों ने शादी से पहले या फिर बाद में कई समझौता किया है या नहीं।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री

24 वर्षों से लगातार दंगल में बुलाए जाने पर...

Punjab News: सासंद Amritpal Singh को मिली कोर्ट से अतंरिम जमानत

अमृतसरः खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की...

पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर की निर्मम हत्या

जमालपुर। बिहार में मुंगेर जिला के आदर्श थाना जमालपुर...

Microsoft की ठप हुईं सेवाएं, दुनिया भर में थमा काम, लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्लीः दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल...

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को उन्नत...

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री

24 वर्षों से लगातार दंगल में बुलाए जाने पर मुकेश अग्निहोत्री ने जताया आभार ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

Punjab News: सासंद Amritpal Singh को मिली कोर्ट से अतंरिम जमानत

अमृतसरः खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की अंतरिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां...

पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर की निर्मम हत्या

जमालपुर। बिहार में मुंगेर जिला के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार...

Microsoft की ठप हुईं सेवाएं, दुनिया भर में थमा काम, लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्लीः दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है। इससे दुनियाभर के लाखों...