Internationalक्या खत्म होगा रुस-यूक्रेन का युद्ध? भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया...

क्या खत्म होगा रुस-यूक्रेन का युद्ध? भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया Hint

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: रुस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। ऐसे में यह युद्ध अब खत्म हो सकता है। भारत ने रुस-युक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई दिल्ली की राजनयिक कोशिशों का ब्यौरा दिया है। भारत का कहना है कि दोनों देशों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है। यह जानकारी मंगलवार को उस समय सामने आई जब रुस और यूक्रेन ने अबू धाबी में शांति वार्ता शुरु की थी। इसमें अमेरिका मध्यस्थता कर रहा है।

वहीं भारत रुस और यूक्रेन के बीच में एक ऐसे समझौते पर जोर दे रहा है जिसमें काला सागर में जहाजों की आवाजाही, अनाज और एनर्जी का निर्यात शामिल है। इसके साथ ही एक-दूसरे पर हमला न करने की व्यवस्था भी शामिल है।

भारत रोक सकता है रुस-यूक्रेन का युद्ध

बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि नई दिल्ली, मॉस्को और कीव के साथ-साथ अन्य संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए राजनयिक पहल कर रही है। जायसवाल ने कहा कि – यूक्रेन के संबंध में मैंने आपको विस्तार से बताया है कि हमारी ओर से किस तरह की पहल की जा रही है। हम दोनों देशों और इस मामले से जुड़े हुए अन्य पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। ये बातचीत सबसे उच्च स्तर पर हो रही है।

विदेश मंत्रालय ने यह बयान तब दिया जब पीएम नरेंद्र मोदी की युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जैलेंस्की के साथ बातचीत और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की उनके रुसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत होने के एक दिन बाद आया है।

काफी सालों से चल रहा है दोनों देशों में युद्ध

24 फरवरी 2022 को पूर्वी यूक्रेन पर रुस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के साथ यह युद्ध शुरु हुआ था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों की मानें तब से अब तक कम से कम 17.968 आम नागरिक मर चुके हैं। UNHRC और IOM के मुताबिक, लगभग 95 लाख यूक्रेन लोग विस्थापित हुए हैं। इसमें से 59 लाख लोग विदेशों में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं वहीं लगभग 36 लाख लोग देश के अंदर ही विस्थापित है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Ranveer Singh के घर छाया मातम, नाना का हुआ निधन

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के नाना का हाल...

Air India विमान को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट, मची अफरा-तफरी

कोलकाताः कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई...

चारधाम यात्राः भैयादूज पर केदारनाथ समेत तीन धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद, देखें वीडियो

रुद्रप्रयागः विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज 8:30...

दिल्ली के लोगों की बढ़ी चिंता, सांस लेना हुआ मुश्किल, 500 के पार पहुंचा AQI

नई दिल्ली: देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों...

RTI को लेकर विवादः शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, कांग्रेस नेत्री समेत 6 पर केस

कलवारीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में परिषदीय स्कूल का...

Ranveer Singh के घर छाया मातम, नाना का हुआ निधन

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के नाना का हाल ही में निधन हो गया है। वे 96 वर्ष के...

Air India विमान को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट, मची अफरा-तफरी

कोलकाताः कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

चारधाम यात्राः भैयादूज पर केदारनाथ समेत तीन धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद, देखें वीडियो

रुद्रप्रयागः विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। भक्तों के जयकारों...

दिल्ली के लोगों की बढ़ी चिंता, सांस लेना हुआ मुश्किल, 500 के पार पहुंचा AQI

नई दिल्ली: देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से हालात खराब हो चुके हैं। दिल्ली की...