International3 मंजिला इमारत ढह जाने से 2 लोगों की मौत

3 मंजिला इमारत ढह जाने से 2 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक निर्माण स्थल के पास तीन मंजिला इमारत ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बुधवार को हुई इस घटना के बाद दमकलकर्मी मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों को शाम करीब 4 बजे ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में स्थित घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके अलावा, छह लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब साढ़े छह बजे दमकलकर्मियों ने मलबे से एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला। वह व्यक्ति हिल-डुल रहा था। उसे तत्काल स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। इमारत से सटे भूखंड पर निर्माण कार्य के लिए एक मंजिला इमारत को गिराया गया था। वहां खुदाई का काम किया जा रहा था। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, ‘बचाव अभियान जारी है। ऐसे में अपने पड़ोसियों और समुदाय के सदस्यों के प्रति संवेदना और सहयोग बनाए रखें।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बड़ा हादसाः ट्रक सहित 23 वाहनों की टक्कर, 14 की मौत, कई भारतीय शामिल, देखें वीडियो

फुजैराहः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में देर...

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चाकू की...

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

मुबंईः घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की...

Jalandhar News: National Highway पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में एक की मौत, कैबिन में फंसा चालक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल राजमार्ग पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटनाएं आम हो...

बड़ा हादसाः ट्रक सहित 23 वाहनों की टक्कर, 14 की मौत, कई भारतीय शामिल, देखें वीडियो

फुजैराहः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां भारी ट्रक के...

चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चाकू की नोक पर लूट का विरोध करने पर एक 20 साल...

Jalandhar News: बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, भारी हंगामा, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फुटबॉल चौक पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार...