जालंधर, ENS: आप पार्टी की ओर से आज 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में जालंधर नार्थ से पार्टी की ओर से विनीत धीर को मैदान में उतारा गया है। आज पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में जैसे ही मेयर विनीत धीर को नार्थ हलके से टिकट मिलने का ऐलान हुआ तो उसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर छा गई।
जिसके बाद भारी संख्या में समर्थक वीनित धीर के दफ्तर में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों द्वारा ढोल बजाकर मेयर के गले में फूलों का हार डालकर उनका स्वागत किया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेयर के दफ्तर के बाहर समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। समर्थक भांगड़ा डालकर जश्न मना रहे है।
मीडिया से बात करते हुए मेयर विनीत धीर ने पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रिया अदा करते हुए कहाकि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट देकर नार्थ हलके की सेवा करने का मौका दिया। ऐसे में वह लोगों को विश्वास दिलाते है कि नार्थ हलके में पेडिंग कामों को पहल के आधार पर किया जाएगा और नार्थ हलके की नुहार को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पार्टी की ओर से दी गई सेवा को निभा रहे है, ऐसे में आगे भी इस सेवा को वह जारी रखेंगे।
