जालंधर, ENS: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम शहर का सबसे पुराना स्टेडियम है। जिसका उद्घाटन वर्ष 1971 में हुआ था। स्टेडियम में 22,000 दर्शकों की क्षमता है। यह स्टेडियम फुटबॉल, हॉकी और अन्य प्रमुख खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन आज इस स्टेडियम के हालत काफी खराब है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम की देखभाल के लिए एक ही व्यक्ति मौजूद है। इस दौरान कांग्रेस नेता व स्पोक्सपर्सन जगदीप सिंह सोनू ने कहाकि यह पुराना स्टेडियम है और इस स्टेडियम में पुराने खिलाड़ी खेलकर पंजाब का नाम रोशन कर चुके है।
उन्होंने कहा कि जिस ट्रैक पर खिलाड़ी दौड़ लगाते है, वहां पर 2-2 फीट घास दिखाई दे रहा है। बाथरूम में सामान टूटा हुआ है। इस स्टेडियम में कई खिलाड़ियों को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह देओल यहां पर पॉवर लिफ्टिंग करते थे। लेकिन आज पॉवर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग करने वाले 125 खिलाड़ियों की जगह आज 15 से 20 खिलाड़ी रह गए है , जो यहां पर प्रेक्टि्स करने के लिए आते है। बताया जा रहा है कि कोच ना होने के कारण खिलाड़ियों की संख्या कम हो गई है। स्टेडियम में सफाई के खास प्रबंध नहीं है।
उन्होेंने कहा कि अगर बारिश होती है तो स्टेडियम के हालात खराब होने के कारण कोई मैदान में सैर करने के लिए नहीं आता। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से इस स्टेडियम के रख-रखाव करने की अपील की है। इसी के साथ उन्होंने स्टेडियम में इनडोर में सुधार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जालंधर स्पोर्ट्स हब के लिए देश-विदेश में मशहूर है। जालंधर से ही स्पोर्ट्स का सामान इपोर्ट होता है। ऐसे में कांग्रेस नेता द्वारा पुराने स्टेडियम की ओर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने नए स्टेडियम के साथ-साथ पुराने स्टेडियम की ओर ध्यान देने की प्रशासन से गुहार लगाई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्टेडियम में सीलिंग पर दरारें दिखाई दे रही है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
