प्रशासन ने नहीं लिया सबक, ADCP अभी भी कर रहे लोगों से अपील
पुलिस के आदेशों के बावजूद कैसे मिल रहा बिना नंबरी वाहनों को पेट्रोल-डीजल
जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड संचालक दिनेश औलख बेटे दिवित औलख और पप्पी स्वीट्स शॉप के बेटे आरव तलवाड़ की गाड़ी की बिना नंबरी और बिना रिफ्लेक्टर के ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के बाद हादसे में मौत हो गई थी। दरअसल, इस हादसे को लेकर प्रशासन की कार्रगुजारी पर पंजाबी गायकों द्वारा सवाल भी उठाए गए थे और प्रशासन से बिना नंबरी और बिना रिफ्लेक्टर के घूम रही ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर कार्रवाई की अपील की गई थी। हैरानी की बात यह है कि हादसे इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन बे-खबर है।
इस मामले को लेकर जब एडीसीपी गुरबाज सिंह से बात की गई तो वह कार्रवाई की जगह अभी भी बिना नंबरी और बिना रिफ्लेक्टर के घूम रही ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर लोगों से अपील करते हुए दिखें। दरअसल, आज उनसे जब ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बात की गई तो एडीसीपी ने कहा कि रोजाना 1 हजार से 1200 तक चालान उनकी टीम द्वारा काटे जा रहे है। वहीं रॉंग साइड से वाहन गुजरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोजाना 400 चालान काटे जा रहे है।
इस दौरान जब उनसे 2 युवकों की बिना नंबरी और बिना रिफ्लेक्टर के ट्रैक्टर ट्रॉली से हुए हादसे मौत के बाद इन वाहनों को लेकर कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो वह बिना नंबरी और बिना रिफ्लेक्टर के ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घूम रहे वाहन चालकों से अपील करते हुए दिखें। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की सड़कों पर घूम रही बिना नंबरी और बिना रिफ्लेक्टर के ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर कहा कि निगम प्रशासन को भी हिदायतें जारी कर दी गई है।
हैरानी की बात यह हैकि पुलिस कमिशनर के आदेशों पर बिना नंबरी वाहन और नबंर अधूरें वाहनों को पेट्रोल-डीजल ना देने के लिए पंप संचालकों को भी हिदायतें दी गई है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि इन बिना नंबरी और बिना रिफ्लेक्टर के ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को पैट्रोल-डीजल कैसे मिल रहा है। इस पर पुलिस अभी तक क्यों नहीं कार्रवाई कर रही। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने 2 युवकों की मौत से अभी तक ऐसे सड़कों पर घूम रहने वाहन चालकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।
