जालंधर, ENS: मकसूदां मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां हमलावारों द्वारा गाड़ी की जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद नौजवान के घर हमला कर दिया गया। घटना में नौजवान को गंभीर चोटें आई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए घायल नौजवान के भाई का आरोप है कि फ्रूट मंडी में यह घटना हुई है, जहां उसके भाई पर कुछ नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
जिसके बाद उक्त नौजवानों द्वारा घर पर हमला किया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नौजवान के शरीर पर काफी जगह घाव दिखाई दे रहे है। इस दौरान नौजवान ने सोने की चेन और कड़ा छीनकर ले जाने के भी आरोप लगाए है। वहीं हादसे में दूसरे नौजवान के सिर पर गहरी चोटे आई है। इस दौरान देखा जा सकता है कि फ्रैश सोडा प्वाइंट नामक वैन के हमलावारों द्वारा शीशे तोड़ दिए गए।
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइकों पर सवार होकर हाथों में हथियार पकड़े आधा दर्जन हमलावर आए और हमलावारों द्वारा गाड़ी की जमकर तोड़फोड़ की गई। वहीं लोग पास खड़े देखते रहे। नौजवानों ने जमकर गुंडागर्दी का उत्पाद मचाया। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
