संगरूरः जिले के दिड़बा में इनकम टैक्स विभाग ने आज सुबह रेड की। विभाग की टीमों ने दिड़बा के एक बड़े कारोबारी से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की टीमें कारोबारी के ठिकानों के अलावा उसके करीबियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के यहां भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई केवल दिड़बा तक सीमित नहीं है।
जिले के बाहर किसी अन्य इलाके में भी छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रेड किस मामले या शिकायत के आधार पर की जा रही है। न ही कारोबारी या उससे जुड़े अन्य लोगों के नामों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। विभाग की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

