Jammu and Kashmirआतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके से बरामद किए गए हैं। अपहरण और हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। SPOs के शव के पास से उनके हथियार बरामद नहीं हुए हैं। किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में, घने जंगलों वाले दूर-दराज के क्षेत्रों में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया गया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और केंद्रीय बलों की टीमें अपने काम में जुटी हुई हैं। किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके के ऊंचे पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों से दोनों पुलिस अफसर लापता हुए थे। उनकी तलाशी के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

अधिकारियों ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जंगली इलाकों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ड्रोन और स्निफर कुत्तों से लैस विशेष टीमें तलाशी अभियान में जुटी थी। किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को तलाशी के दौरान दच्छन के जंगलों से दोनों SPOs के शव बरामद किए गए। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के शव उस जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर मिले जहां से वे लापता हुए थे। दोनों SPOs के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए।

दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को लापता हो गए थे। बाबी चंद की उम्र 57 वर्ष और रशपाल की उम्र 45 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे. उस समय उनके मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा था और बाद में नके फोन स्विच ऑफ पाए गए।

जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ आतंकवाद विरोधी अभियानों का केंद्र बना रहा है। यहां लगातार चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों के चलते कई सक्रिय आतंकवादी मारे गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में आतंकवाद से जुड़ी घटना में कुल 5 लोग मारे गए, जिनमें चार आतंकी और एक जवान शामिल था। किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और तोते पर लगे गुंडागर्दी के आरोप, देखें Live

सविधान चौंक पर जमकर हुई मारपीट, एक घायल जालंधर, ENS:...

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत; 18 आतंकवादी ढेर

दारबुकाचः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी...

Jalandhar News: शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और तोते पर लगे गुंडागर्दी के आरोप, देखें Live

सविधान चौंक पर जमकर हुई मारपीट, एक घायल जालंधर, ENS: सविधान चौक पर देर रात भारी हंगामा हो गया। जहां...

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत; 18 आतंकवादी ढेर

दारबुकाचः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे स्कूलों और बच्चों को राहत देने के लिए राजधानी के...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर के दो बदमाशों का वीरवार सुबह कैथल पुलिस से एनकाउंटर...