सविधान चौंक पर जमकर हुई मारपीट, एक घायल
जालंधर, ENS: सविधान चौक पर देर रात भारी हंगामा हो गया। जहां शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और शिवम चौहार उर्फ तोता पक्षी का ठेकेदार के कर्मी के साथ विवाद हो गया। इस दौरान मेन चौक पर जमकर हंगामा हुआ। जहां शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और शिवम चौहार उर्फ तोता पक्षी पर ठेकेदार अविनाश पिपलानी और पार्टनर सुरिंदर पर हमला करने के आरोप लगे है। इस घटना में सुरिंदर घायल हो गया। वहीं अविनाश ने आरोप लगाए है कि उनकी गैर मौजूदगी में बिना एक्साइज टीम के साथ सूर्य एक्लेव में शिवम चौहार उर्फ तोता पक्षी और 2 अन्य व्यक्ति पहुंचा।
जहां वह उनके ड्राइवर सहित गाड़ी और शराब की 40 से 50 पेटियां ले गए। अविनाश का कहना है कि सूर्य एक्लेव में ड्राइवर ठेकों पर शराब बांट रहा था। आरोप है कि घटना स्थल पर एक्साइज की टीम मौके पर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद ठेका इंचार्ज ने मालिक को घटना संबंधी सूचना दी और बताया कि ठेके से लापता हो गया। ठेका मालिक का कहना है कि सामान लीगल और उनके पास परमिट भी मौजूद है। ठेका मालिक का कहना हैकि गाड़ी रामामंडी थाने ले जाने की जगह तोता स्पेशल सेल में गाड़ी ले गया।
घटना को लेकर ठेका मालिक जब थाना रामामंडी गए तो वहां पर पुलिस कर्मियों ने पहले दरवाजा नहीं खोला और बाद में देखा कि वहां पर उनकी गाड़ी मौजूद नहीं थी। अविनाश ने कहा कि ड्राइवर, गाड़ी और शराब स्पेशल सेल में रखी गई। जिसके बाद देर रात तोते ने अविनाश पर तोते ने हमला करने की कोशिश की। घटना के दौरान पार्टनर सुरिंदर ने बचाव किया और वह घायल हो गया। इस दौरान सुरिंदर को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
अविनाश ने देर रात ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि तोते पर पहले भी कई पर्चे दर्ज है और उसके बावजूद वह देर रात गुंडागर्दी करता दिखाई दिया। हालांकि दूसरा पक्ष आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। वहीं कुणाल सहगल ने कहा कि उन्हें दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनके करिदों द्वारा कार्रवाई करते हुए शराब सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
