Hocky Champion Trophy 2026
Jammu and Kashmirनेशनल कांफ्रेंस में बगावत की चर्चाओं पर फारूक अब्दुल्ला का आया बयान

नेशनल कांफ्रेंस में बगावत की चर्चाओं पर फारूक अब्दुल्ला का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः नेशनल कांफ्रेंस के कई विधायकों की बैठक के बाद पार्टी में आंतरिक मतभेदों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पार्टी में संभावित फूट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिय। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और विधायकों द्वारा उठाई चिंताओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

गुपकर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विधायकों ने अपनी शिकायतें पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के संज्ञान में लाई हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विधायकों की शिकायतों को जायज बताते उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनके साथ बातचीत करेगा और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। इस बीच गुरेज के विधायक नजीर अहमद खान, जिन्हें नजीर गुरेजी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ विधायकों की बैठक को इंटरनेट मीडिया पर बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जिसके चलते पार्टी में संभावित फूट को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

उन्होंने कहा कि कुछ विधायक दूसरे दिन एक जगह बैठकर मिले थे, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। किसी ने भी पार्टी नहीं छोड़ी है। नेशनल कांफ्रेंस में विभाजन की खबरों को खारिज करते फारूक अब्दुल्ला ने दोहराया कि पार्टी नेतृत्व विधायकों की चिंताओं का समाधान करने और संगठन की एकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पार्टी के राजनीतिक रुख को दोहराते उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A की बहाली के लिए नेशनल कांफ्रेंस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दे जायज हैं और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास...

इस गांव में पिछले 100 सालों से नहीं जलाए जाते पटाखे

तमिलनाडु। दिवाली का नाम सुनते ही मन में दीये, रंगोली,...

Punjab News: रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं, DRM ने दी जानकारी, देखें Live

लुधियानाः त्योहारी सीजन को देखते रेलवे विभाग दिवाली और...

CM Sukhu ने चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मेहला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायंकाल...

Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास सवारियों से भरी ट्रेन में लगी भीषण आग, देखें Live

पटियालाः पंजाब में अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास का नजारा न दिखे तो कई बार फोटो शेयर करने...

इस गांव में पिछले 100 सालों से नहीं जलाए जाते पटाखे

तमिलनाडु। दिवाली का नाम सुनते ही मन में दीये, रंगोली, मिठाइयां और आतिशबाजी की तस्वीर उभरने लगती है. इस दिन...

Punjab News: रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं, DRM ने दी जानकारी, देखें Live

लुधियानाः त्योहारी सीजन को देखते रेलवे विभाग दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।...