Haryanaरंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर के दो बदमाशों का वीरवार सुबह कैथल पुलिस से एनकाउंटर हो गया। पाडला-गुहणा रोड पर एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें काबू कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरकिरत सिंह और कर्मबीर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने थाना सदर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी और उनकी धरपकड़ के लिए एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को लगाया गया।

वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की टीम को आरोपियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने पाडला-गुहणा रोड पर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान आरोपियों से पुलिस का आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ हो गई। दोनों के पैरों में गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी उसी व्यक्ति पर हमला करने के इरादे से आए थे, जिससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस के अनुसार उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। समय रहते सूचना मिलने से संभावित वारदात टल गई।

अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रंगदारी की साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले के पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और तोते पर लगे गुंडागर्दी के आरोप, देखें Live

सविधान चौंक पर जमकर हुई मारपीट, एक घायल जालंधर, ENS:...

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत; 18 आतंकवादी ढेर

दारबुकाचः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी...

Jalandhar News: शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और तोते पर लगे गुंडागर्दी के आरोप, देखें Live

सविधान चौंक पर जमकर हुई मारपीट, एक घायल जालंधर, ENS: सविधान चौक पर देर रात भारी हंगामा हो गया। जहां...

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत; 18 आतंकवादी ढेर

दारबुकाचः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे स्कूलों और बच्चों को राहत देने के लिए राजधानी के...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके...