पचंकूलाः हरियाणा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां B.Ed की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नित्या भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में B.Ed की छात्रा थी और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह 27 अक्टूबर को दिवाली मनाने के लिए अपने घर आई थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात सब कुछ सामान्य था। नित्या अपनी 13 वर्षीय छोटी बहन के साथ कमरे में सोने चली गई, जबकि माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब छोटी बहन की आंख खुली तो उसने नित्या को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने तुरंत पिता को सूचना दी। परिजन नित्या को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
