मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित कमलदीप सिंह ने बताया कि उसे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया था। जिसने उसे दुकान पर चोरी होने की सूचना दी। सुनियारे को दुकान पर आकर पता चला कि सोना, चांदी और नकदी गायब थी।
इस घटना की cctv भी सामने आई है। जिसमे देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति दुकान के ताले तोड़ सामान लेकर मौके से फरार हो रहे है। पीड़ित सुनियारे के मुताबिक चोरो ने पूरी दुकान हो साफ कर दी है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस इलाके मे लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तांकि चोरो का कोई सुराग मिल सके।
