MohaliPunjab News: हेरोइन, पिस्तौल, 1 लाख की ड्रग मनी और क्रेटा कार...

Punjab News: हेरोइन, पिस्तौल, 1 लाख की ड्रग मनी और क्रेटा कार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पुलिस ने नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में रहकर नशे और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह (23), सुनील उर्फ सोनी (26), गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी (24) और सुखचैन सिंह उर्फ सुखा (23) के रूप में हुई है। चारों फिरोजपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपए की ड्रग मनी और क्रेटा कार बरामद की गई है। चारों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी जाने वाली हेरोइन हासिल करते थे और मोहाली, चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देश पर नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 7 नवंबर को एसआई स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से एक जिगाना .30 बोर पिस्तौल, दो .32 बोर पिस्तौल और दो .315 बोर पिस्तौल बरामद की हैं। इसके अलावा 100 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपए की ड्रग मनी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार भी जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली हेरोइन को आरोपी तय स्थानों से उठाते थे।

इसके बाद इसे आगे सप्लाई किया जाता था। आरोपी मोहाली और चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के विभिन्न इलाकों में नशा पहुंचाते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नशे व हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संपर्क और सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

चारधाम यात्राः भैयादूज पर केदारनाथ समेत तीन धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद, देखें वीडियो

रुद्रप्रयागः विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज 8:30...

दिल्ली के लोगों की बढ़ी चिंता, सांस लेना हुआ मुश्किल, 500 के पार पहुंचा AQI

नई दिल्ली: देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों...

RTI को लेकर विवादः शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, कांग्रेस नेत्री समेत 6 पर केस

कलवारीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में परिषदीय स्कूल का...

Punjab News: 34 साल पुराने केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार

मोहालीः स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 1992 में रहस्यमय परिस्थितियों...

लतीफ भट समेत 4 खूंखार आतंकियों के पोस्टर जारी, आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है भट

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में सक्रिय बचे-खुचे...

चारधाम यात्राः भैयादूज पर केदारनाथ समेत तीन धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद, देखें वीडियो

रुद्रप्रयागः विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। भक्तों के जयकारों...

दिल्ली के लोगों की बढ़ी चिंता, सांस लेना हुआ मुश्किल, 500 के पार पहुंचा AQI

नई दिल्ली: देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से हालात खराब हो चुके हैं। दिल्ली की...

RTI को लेकर विवादः शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, कांग्रेस नेत्री समेत 6 पर केस

कलवारीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में परिषदीय स्कूल का एक शिक्षिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। विवाद...

Punjab News: 34 साल पुराने केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार

मोहालीः स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 1992 में रहस्यमय परिस्थितियों में व्यक्ति के बहुप्रचारित अपहरण और लापता होने के मामले...