Haryana Govtअरुण कुमार गुप्ता ने HRC के अध्यक्ष पद की शपथ ली

अरुण कुमार गुप्ता ने HRC के अध्यक्ष पद की शपथ ली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता ने आज हरियाणा निवास में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर गुप्ता ने आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अरुण कुमार गुप्ता 1992 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस रहे हैं जो बीते माह ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें एचईआरसी के सचिव तथा ऊर्जा निगमों के एमडी के रूप में सेवाएं देने के चलते ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली का व्यापक अनुभव है।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ता हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयोग विद्युत दरों के निर्धारण, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा तथा नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयोग का उद्देश्य विद्युत क्षेत्र में संतुलित विकास को बढ़ावा देते हुए उपभोक्ताओं को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी नियामक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...