Haryana Govtप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को मिली नई...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को मिली नई पहचान और नई दिशा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल स्थित लक्ष्मण महलावत क्रिकेट अकादमी में मंगलवार को श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम और सरस्वती क्रिकेट एकेडमी की अंडर-14 क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

गौरव गौतम ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी भाईचारे और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं। श्रीलंका और भारत के युवा खिलाडिय़ों के बीच आयोजित यह मैत्री मुकाबला दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति, खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन और आधुनिक खेल सुविधाओं के चलते प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां के खिलाड़ी देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। पूरी दुनिया में लोग हरियाणा को खेल के नाम से जानते हैं और खेल को हरियाणा के नाम से जानते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...