फिरोजपुरः ममदोट इलाके में खाई टी-प्वाइंट पर पराली के ढेर में भीषण आग लग गई है। आग बेकाबू है और लगातार फैल रही है। साथ ही धुएं का गुबार भी बढ़ता जा रहा है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुजाने में जुटी हैं, लेकिन आग कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके अलावा खबरों के अनुसार इस भीषण आग से निकले धुएं की वजह से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह भी खबर है कि इस घटना के दौरान किसी व्यक्ति को बिजली का झटका (करंट) लग गया है, और लोग फिलहाल उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में इस इलाके में यह तीसरी ऐसी घटना है, जहां पराली के ढेर में आग लगी है।
