Unaपटाखे जलाने को लेकर खूनी विवाद, दंपती को गाड़ी से कुचला; मौत,...

पटाखे जलाने को लेकर खूनी विवाद, दंपती को गाड़ी से कुचला; मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनाः दीपावली की रात पटाखों की आवाज के बीच बदोली गांव में दो परिवारों के बीच ऐसा विवाद हुआ, जिसने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुई कहासुनी में दराट से हमले और थार गाड़ी से परिवार के सदस्यों को कुचलने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना में दंपती की जान चली गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बदोली निवासी केशव ठाकुर ने बताया कि 8 नवंबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परमजीत, फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर सिंह और ओंकार सिंह के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। केशव का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परमजीत ने उसके सिर पर दराट से हमला कर दिया। वहीं ओंकार सिंह ने उसके पिता जरनैल सिंह के साथ दराट से मारपीट की। शिकायत के अनुसार इसके बाद जरनैल सिंह ने थार गाड़ी से ओंकार सिंह, उसकी पत्नी वीना और सुषमा देवी को टक्कर मार दी।

घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने ओंकार सिंह और उनकी पत्नी वीना देवी को मृत घोषित कर दिया। दंपति की मौत के बाद बदोली गांव में शोक और तनाव का माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस अभियोग दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने घटना की पुष्टि करते बताया कि बदोली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए आरोपों की भी जांच की जा रही है। दीपावली की रात पुरानी रंजिश से शुरू हुआ यह विवाद अब दो परिवारों के लिए बड़ी त्रासदी बन गया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के पूरे घटनाक्रम और जिम्मेदारी से जुड़ी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने ओंकार सिंह और वीना देवी काइक् क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जिस का गांव बदोली के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाए गए आजादी...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि महापुरुष किसी एक विशेष...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता...