Unaदीपावली की रात बदोली में खूनी वारदात, गाड़ी से कुचलकर दंपती की...

दीपावली की रात बदोली में खूनी वारदात, गाड़ी से कुचलकर दंपती की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 अन्य घायल, 2 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजमेर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी बदोली ने बताया कि 8 नवंबर को दीपावली के अवसर पर उनका परिवार घर के बाहर पटाखे चला रहा था।

इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे जरनैल सिंह उर्फ जैला अपने बेटे केशव के साथ थार गाड़ी में उनके घर के गेट पर पहुंचा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार थार गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी। आरोप है कि गाड़ी से परिवार के सदस्यों को बार-बार टक्कर मारी गई। इस घटना में अजमेर सिंह, उनकी पत्नी सुषमा, बेटा ओंकार सिंह और बहू वीना देवी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओंकार सिंह और बहू वीना देवी मृत घोषित कर दिया ,वहीं अजमेर सिंह और उनकी पत्नी सुषमा को को चोटें आईं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के अनुसार, केशव ठाकुर पुत्र जरनैल सिंह निवासी बदोली ने शिकायत दर्ज करवाई कि 8 नवंबर को दीपावली के अवसर पर वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों परमजीत, फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर सिंह और ओंकार सिंह के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान परमजीत ने केशव ठाकुर के सिर पर दराट से वार कर दिया, जबकि ओंकार सिंह ने उसके पिता जरनैल सिंह के साथ दराट से मारपीट की।

इसके बाद जरनैल सिंह अपने थार वाहन (HP 19AB 5633) में शिकायतकर्ता के साथ सवार होकर गुस्से में आए और ओंकार सिंह, उसकी पत्नी वीना तथा सुषमा देवी को वाहन से टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाए गए आजादी...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि महापुरुष किसी एक विशेष...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता...