JalandharJalandhar News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, डिवाइडर पर चढ़...

Jalandhar News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ कर गाड़ी क्षतिग्रस्त, लड़की घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार लड़की घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में ट्रक और कार की टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि कार का पिछला हिस्सा डैमेज हो गया है। हालांकि कार चालक ट्रक चालक की गलती निकाल रहा है, वहीं ट्रक चालक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा बता रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए कार चालक मनी सिंह ने कहाकि वह गाड़ी से पेट्रोल डलवाकर आ रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा सवार उसकी गाड़ी के सामने आ गई। इस दौरान एक्टिवा सवार को बचाने के कारण उसने कार की गति कम कर दी। जिसके बाद पीछे से ट्रक चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने कहा कि हादसे में लड़की का चूल्हा टूट गया।

ट्रक चालक विमल कुमार ने कहाकि तेज रफ्तार एक्टिवा सड़क से गुजर रही थी। इस दौरान आगे जा रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। जिसके बाद उसके ट्रक की ब्रेक नहीं लग पाई और उसका ट्रक कार से टकरा गया। विमल ने कहाकि वह ट्रक लेकर दाना मंडी जा रहा था और दिल्ली से आया है। वहीं थाना 1 के पुलिस अधिकारी ने कहाकि एक्टिवा सवार लड़की हादसे में घायल हुई है। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं ट्रक और कार को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा है। दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली,...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व मंत्री और सहयोगियों के 14 ठिकानों पर दबिश, रिकॉर्ड और डिवाइस बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम ने पूर्व उद्योग मंत्री व कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे और...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आज अपने 10वें भव्य दीपोत्सव पर एक बार फिर नया...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं इस बात को लेकर...