JalandharJalandhar News: 7 फीट की दीवार फांदकर घर में घुसा चोर, लोगों...

Jalandhar News: 7 फीट की दीवार फांदकर घर में घुसा चोर, लोगों ने काबू करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के अवतार नगर की गली नंबर-1 में देर रात चोरी की नीयत से एक घर में दाखिल हुए युवक को मकान मालिक और इलाके के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे थाना भार्गव कैंप की पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो में पकड़ा गया युवक खुद को बेकसूर बताते हुए दिखाई दे रहा है।

उसका कहना है कि वह अपने किसी जानकार से मिलने के लिए घर में आया था और गलती से दूसरे घर में दाखिल हो गया। परिवार के मुताबिक, घर के बाहर करीब 7 फीट ऊंची दीवार बनी हुई है। युवक इस दीवार को फांदकर अंदर दाखिल हुआ था। जब वह घर में चोरी करने की कोशिश कर रहा था तो कुछ आवाज सुनाई दी।

इसके बाद परिवार को शक हुआ और उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। कैमरे में एक व्यक्ति घर के अंदर आता दिखाई दिया। परिवार के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे थाना भार्गव कैंप की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं इस बात को लेकर...

Jalandhar News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ कर गाड़ी क्षतिग्रस्त, लड़की घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार...

दिवाली पर देश में 5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, Automobile की बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि

नई दिल्लीः दीपावली पर उम्मीद है कि खरीद और अन्य सेवाओं के जरिये देशभर में लगभग 5 लाख करोड़...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।...