जालंधर, ENS: थाना गोराया के गांव ढेसियां काहनन के 17 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत का दुखद समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुजारी ओंकार सिंह का पुत्र हरमनवीर सिंह ट्यूशन पढ कर मोटरसाइकिल (PB 09 AB 1438 / P.B. 1438 N.) पर सवार होकर गोराया से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान बाइक पर आते समय गांव संग ढेसियां में बाइक सड़क पर रखी सीवरेज पाइपों से टकरा गई। इस घटना के वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया और उसकी घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के हलका प्रभारी भाई दविंदर सिंह खालसा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।
जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। लेकिन बड़ी त्रासदी यह है कि मानवीय भूल की सजा उन निर्दोष माता-पिता को भुगतनी पड़ी, जिनके जिगर का टुकड़ा अन्यायपूर्ण मौत के मुंह में चला गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के हलका इंचार्ज भाई दविंदर सिंह खालसा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
दविंदर सिंह खालसा ने प्रशासन और ठेकेदारों की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ठेकेदार की लापरवाही की कीमत एक मासूम युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर रखे सीवर पाइपों पर न तो कोई रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाया गया था और न ही वहां कोई चेतावनी लाइट लगाई गई थी।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सड़क के बीच में बिना सुरक्षा इंतजामों के इस तरह पाइप छोड़ देना बहुत बड़ी लापरवाही है। उन्होंने मांग की कि इस हादसे के जिम्मेदारों और संबंधित विभाग या ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या या मर्डर का केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
