Hocky Champion Trophy 2026
EntertainmentRise And Fall Season 2 के विजेता बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के...

Rise And Fall Season 2 के विजेता बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन : अमेजॉन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल के सीजन -2’ को अपना विनर मिल चुका है। कई हफ्तों तक चलने वाले इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई, बहस, दोस्ती और ड्रामा देखने को मिला। हर हफ्ते के बाद समीकरणों और मुश्किल टास्क के बीच में सभी ने फिनाले तक पहुंचने की अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अब ग्रैंड फिनाले में शहजाद पूनावाला ने बाजी मारते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बाकी फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए शहजाद ने ‘राइज एंड फॉल सीजन-2’ का खिताब अपने नाम किया है।

35 लाख रुपये प्राइज मनी हुई नाम

शहजाद पूनावाला ने ‘राइज एंड फॉल 2’ की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ-साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम की है। प्रियंका चाहर चौधरी शो की फर्स्ट रनर अप रही। वहीं गौतम गुलाटी ने सैकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। ऐसे ही शहजाद ने सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए शो का खिताब जीत लिया।

शो में बचे थे 6 फाइनलिस्ट

‘राइज एंड फॉल 2’ के फाइनलिस्ट की यदि बात करें तो उसमें शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, निहारिका तिवारी और करण पटेल शामिल थे। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शहजाद पूनावाला ने शो में जीती हुई 35 लाख रुपये की प्राइज मनी बिहार और असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में दान कर दी है।

निहारिका तिवारी हुई शो से बाहर

निहारिका तिवारी ने टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बनाई। ऐसे में उनका शो से सफर खत्म हो गया। फिनाले में रुलर्स को एक टास्क मिला। इसमें उन्हें 6 फाइनलिस्ट में से उस कंटेस्टेंट को वोट करना था जो उनके अनुसार, फाइनलिस्ट बने रहने के काबिल नहीं है।

प्रियंका के अलावा बाकी सभी ने निहारिका के खिलाफ वोट किया। ऐसे में उनको शो से बाहर होना पड़ा। स्वरा भास्कर और करण पटेल भी टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए और शो से बाहर हो गए। ‘राइज एंड फॉल 2’ के टॉप 3 में गौतम गुलाटी, शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी जगह बना ली।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर...

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर किया के कार शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते...

Punjab News: धनतेरस पर आभूषण, झाड़ू और बर्तनों की खरीददारी, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

अमृतसरः धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर देश भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह है। विशेष...