Hocky Champion Trophy 2026
Techअब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया...

अब Whatsapp पर AI से बदलेगी फोटो, Iphone यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: फोटो अच्छी है पर अगर फ्रेम में आस-पास का नजारा न दिखे तो कई बार फोटो शेयर करने का मन भी नहीं करता। खासतौर पर जब किसी लैंडस्केप या स्कवायर फोटो को व्हाट्सऐप स्टेट्स पर लगाना हो। ऐसे में अब इस परेशानी को दूर करते हुए व्हाट्सऐप एक नया एआई फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी मदद से अब यूजर्स किसी दूसरी ऐप का सहारा लिए बिना अपनी फोटो का साइज बढ़ा पाएंगे। इसके लिए मेटा एआई की मदद भी ली जा सकेगी। यह तस्वीर के किनारों पर नया विजुअल कंटेंट तैयार कर पाएगा। फिलहाल अभी इस फीचर की टेस्टिंग Iphone यूजर्स के लिए की जा रही है।

आईफोन यूजर्स के लिए आएगा नया फीचर

आईफोन अपने यूजर्स के लिए Whatsapp पर एक नया AI-Powered इमेज एक्सपेंशन फीचर टेस्ट कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी दूसरी फोटो एडिटिंग ऐप का इस्तेमाल किए व्हाट्सऐप के अंदर ही अपनी फोटो का साइज बढ़ा पाएंगे। यह फीचर मेटा एआई की मदद से फोटो के किनारों पर नया विजुअल बना पाएंगे। इस तस्वीर को 9:16 के Vertical Format में भी बदल सकते हैं। अभी फिलहाल इसकी टेस्टिंग आईफोन के कुछ बीटा यूजर्स के साथ हो रही है।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पहले व्हाट्सऐप पर किसी चैट में फोटो शेयर करने के लिए चुननी पड़ेगी। इसके बाद तस्वीर ऐप के ड्रॉइंग एडिटर में खुलेगी जहां एडिटिंग के दूसरे ऑप्शनों के साथ इमेज को एक्सपैंड करने का ऑप्शन भी दिखेगा। इसको चुनते ही मेटा एआई फोटो के कंटेंट और उसके आस-पास के सीन को समझ कर तस्वीर के किनारों पर नए विजुअल डिटेल्स जोड़ पाएंगे। ऐसे में फोटो को बिना उसकी मेन थीम को बदले हुए 9:16 के वर्टिकल फॉर्मेट में बनाया जा पाएगा। यह प्रक्रिया कुछ सैकेंड में पूरी हो जाएगी। इसके बाद तैयार फोटो एडिटर में नजर आएगी जहां पर यूजर उसको देखने के बाद शेयर कर पाएंगे।

फोटो शेयर करने के पहले देना होगा प्रिव्यू

इस फीचर में यूजर्स को बनाई गई फोटो पर पूरा कंट्रोल भी मिलेगा। मेटा एआई के प्रोसेस पूरा करने के बाद तस्वीर अपने आप किसी चैट में नहीं भेजी जाएगी। पहला उसका प्रीव्यू देखना होगा। यदि यूजर को एआई से बनी तस्वीर पसंद नहीं आएगी तो वह Undo बटन के साथ फोटो पर वापिस जा पाएंगे। यूजर एक और वर्जन में भी तस्वीर तैयार कर पाएंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए समन्वित कार्य योजना जल्द होगी शुरु

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती...

12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान की उपाधियां, कुलदीप कुमार को मिला सम्मान

ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष...

हरियाणा सरकार की हिदायत, RTI की प्रथम अपीलों का तय समय में हो निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005...

Punjab News: इलाके में चली गोली, BMW Car में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले की साउथ सिटी में गोली चलने की...

Jalandhar News: त्यौहारी सीजन पर चलेंगी 15 ट्रेनें, 3700 वर्ग मीटर का बनेंगा अस्थायी वेटिंग एरिया, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त इंतजाम...

हरियाणा में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए समन्वित कार्य योजना जल्द होगी शुरु

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर खासी संजीदा है। मुख्य सचिव...

12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान की उपाधियां, कुलदीप कुमार को मिला सम्मान

ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार को सामाजिक क्षेत्र और सार्वजनिक...

हरियाणा सरकार की हिदायत, RTI की प्रथम अपीलों का तय समय में हो निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दायर प्रथम अपीलों का निर्धारित समय में निपटारा...