लुधियानाः त्योहारी सीजन को देखते रेलवे विभाग दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में नॉर्दर्न रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) संजीव कुमार ने बताया कि नॉर्दर्न डिविजन 15 विशेष ट्रेनें चला रहा है, जो कुल 98 फेरे (ट्रिप) लगाएंगी।
इसके अलावा देश के उत्तरी क्षेत्र के लिए 16 ट्रेनें एक तय समय-सारणी के अनुसार चल रही हैं, इनमें से 5 ट्रेनें रोज चलती हैं, जबकि बाकी ट्रेनें हफ्ते में एक, दो, तीन या चार बार चलती है।
विभाग मांग के आधार पर ट्रेनों में कोचों की संख्या भी बढ़ा रहा है और जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इस दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते DRM ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा करते समय अपनी और अपने साथी यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
