Haryanaसंत रामपाल आश्रम फायरिंग मामलाः सीआई ने दो ओर आरोपी किए गिरफ्तार,...

संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामलाः सीआई ने दो ओर आरोपी किए गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुरुक्षेत्रः पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने पिपली स्थित संत रामपाल आश्रम पर फायरिंग के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिला करनाल के गांव अरजेहड़ी निवासी अनिल कुमार और जिला पंचकूला के मौली निवासी रेशव उर्फ सुदामा को अदालत के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट के जरिए लाया गया। दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पूरा होने के बाद वीरवार को अदालत के आदेश पर उन्हें कारागार भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आश्रम के सेवादार पुरुषोत्तम दास ने शिकायत में बताया था कि 22 अक्टूबर की रात संत रामपाल महाराज कुरुक्षेत्र आश्रम आने वाले थे। इससे पहले 21-22 अक्टूबर की रात कुछ अज्ञात लोगों ने आश्रम पर फायरिंग की, जिसके कारण उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

बाद में सोशल मीडिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए गए। इनमें संत रामपाल महाराज और उनके अनुयायियों को धमकियां देने के साथ समाज में तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि आरोपित अनिल कुमार अपने साथी के साथ मिलकर संत रामपाल आश्रम पीपली पर फायरिंग की थी और मौका से भाग गए थे। आरोपित अनिल मोटरसाइकिल चला रहा था तथा उसके साथी ने फायरिंग की थी।

फायरिंग के मुख्य आरोपित की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपित जिला पंचकूला के मौली निवासी रेशव उर्फ सुदामा ने शाहाबाद पहुंच असला उपलब्ध करवाया था। उसी असले से आरोपितों ने आश्रम पर फायर किए। अदालत के आदेश पर आरोपितों को कारागार भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। ये पारी...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को...