Internationalहरमीत कौर ढिल्लों का अमेरिकी न्याय विभाग से इस्तीफा, कहा- अपनी मर्जी...

हरमीत कौर ढिल्लों का अमेरिकी न्याय विभाग से इस्तीफा, कहा- अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः भारतीय मूल की अमेरिकी हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिका की सहायक अटॉर्नी जनरल एवं न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग (सिविल राइट्स डिवीजन) की प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी चुनावों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से पद छोड़ने वाली वह पहली वरिष्ठ अधिकारी बन गई हैं।

चंडीगढ़ में एक पंजाबी सिख परिवार में जन्मीं ढिल्लों के माता-पिता पहले लंदन गए थे और इसके बाद वे अंततः अमेरिका में बस गए। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उनके इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ढिल्लों ने नागरिक अधिकार प्रभाग का नेतृत्व दृढ़ संकल्प के साथ किया।

ब्लांश ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि हर अमेरिकी की नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा की और बिना किसी भय या पक्षपात के कानून लागू किया।

उन्होंने कहा कि विभाग उनकी समर्पित सार्वजनिक सेवा के लिए आभारी है और उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है। ढिल्लों की विधि कंपनी डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी कानूनी टीम का हिस्सा रही थी। उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है।

साथ ही यह भी बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स के अनुरोध पर उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा चुनाव परिणाम के बाद तक के लिये रोक दी थी।

ढिल्लों ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल (एएजी) के रूप में अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप का धन्यवाद करना चाहती हूं। मैं आगे आने वाले अवसरों को लेकर उत्साहित हूं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। ये पारी...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को...