Hocky Champion Trophy 2026
Firozpurकैंट बाजार में बधाई लेने पहुंचे महंत से स्नेचिंग, 18 हजार लेकर...

कैंट बाजार में बधाई लेने पहुंचे महंत से स्नेचिंग, 18 हजार लेकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब भर में त्यौहारी सीजन में एक और पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरेआम स्नेचरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्नेचर अब महंतों को भी निशाना बना रहे है। आपको बता दें ये वारदात फिरोजपुर कैंट के भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार में पेश आई है।

दरअसल, त्यौहारी सीजन पर महंतों से स्नेचिंग हो गई। मामले की जानकारी देते हुए महंत ने बताया कि दीवाली पर्व को लेकर वह पंजाब में लोगों से बधाई ले रहे है। ऐसे में बधाई लेते हुए जब वह बाजार से गुजर रहे थे, तभी स्नेचर उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। महंत के अनुसार पर्स में 18 हजार रुपए की नगदी है। इस दौरान कैंट हलके में 4 नंबर गली से वह बधाई मांग रहे थे। जिसके बाद 2 बाइक सवार स्नेचरों ने झपटा मारकर पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान स्नेचर का फोन गिर गया। जिसे बरामद करके पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान महंत द्वारा पुलिस को स्नेचरों का फोन दे दिया है। महंत ने कहा कि हालात यह हो गए है कि स्नेचर उन्हें भी निशाना बनाने लग गए है। महंत के अनुसार लगातार हो रही वारदातों से आम जनता का बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि महंतों द्वारा दीवाली पर्व पर लोगों से बधाई ली जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 स्नेचर महंत का पर्स छीनकर फरार हो गए। ऐसे में महंत के पर्स में 18 हजार रुपए थे। वहीं स्नेचरों का फोन कब्जे में ले लिया है। मोबाइल के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के राम कृष्ण के घर गुजारी रात

शिमला: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र चुराह के देहग्रां...

Jalandhar News: अंतिम अरदास में शामिल हुए बीएन शर्मा, शविंदर माहल राणा रणबीर, देव खरोद सहित अन्य कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3...

आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के राम कृष्ण के घर गुजारी रात

शिमला: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र चुराह के देहग्रां में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आम जनता के...

Punjab News: समाजसेवी दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ एक नूर वारिस पंजाब पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज राम नगर के...

स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: पंकज सहोड़

शपथपत्र का शुल्क पांच गुना, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और हक-त्याग विलेख पर भी बढ़ा आर्थिक बोझ ऊना। हिमाचल...