Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtडॉ. सुमिता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी मातृ-नवजात शिशु देखभाल पहल शुरू

डॉ. सुमिता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी मातृ-नवजात शिशु देखभाल पहल शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं की जान बचाने की तैयारियों को और मजबूत करते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से 19 अतिरिक्त नवजात वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने जा रही है। प्रदेश की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू) में पहले से 54 नवजात वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इन 19 नए वेंटिलेटर के जुड़ने से गंभीर परिस्थितियों में नवजात शिशुओं को समय पर श्वसन सहायता उपलब्ध करवाने की क्षमता और मजबूत होगी।

इसके साथ ही हरियाणा सरकार विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों को एकीकृत मातृ-नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (एमएनसीयू) के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेशव्यापी पहल कर रही है। इसके तहत चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त परिस्थितियों में अस्पताल में उपचार के दौरान मां को अपने नवजात शिशु के साथ रहने की सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नई व्यवस्था के तहत माताओं को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अपने शिशुओं के पास रहने और प्रशिक्षित डॉक्टरों तथा नर्सों की देखरेख में उनकी देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विभाग के अनुसार, मां की निरंतर उपस्थिति से माताओं में अपने शिशुओं की देखभाल को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा और अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अनावश्यक अलगाव से होने वाली मानसिक परेशानी भी कम होगी। आवश्यकता और उपयुक्तता के अनुसार परिवार के अन्य सदस्य भी स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में शिशु की नियमित देखभाल में भाग ले सकेंगे।

नवजात शिशु की चिकित्सकीय स्थिति और स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं के अनुसार उपचार में ऑक्सीजन सपोर्ट, कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (सीपीएपी) सहायता, पीलिया के उपचार के लिए फोटोथेरेपी, दूध पिलाने में सहायता और निर्धारित दवाइयां शामिल हो सकती हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान...

Punjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

डेराबस्सीः मुबारिकपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की...

CNG कार में भीषण धमाका, 200 मीटर दूर तक बिखरे लोहे के टुकड़े, 4 लोग घायल

गुजरात के वडोदरा में नवायार्ड इलाके की रामवाड़ी में...

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फिर टूटी पटरी,  अधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजीपुर: दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर रेल पटरी टूटने की...

जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक

चंडीगढ़: जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा, आई.ए.एस. की...

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने...

Punjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

डेराबस्सीः मुबारिकपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का डेराबस्सी पुलिस ने...

CNG कार में भीषण धमाका, 200 मीटर दूर तक बिखरे लोहे के टुकड़े, 4 लोग घायल

गुजरात के वडोदरा में नवायार्ड इलाके की रामवाड़ी में 4 नवंबर की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।...

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फिर टूटी पटरी,  अधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजीपुर: दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर रेल पटरी टूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे ट्रेनों के सुरक्षित...