Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtजनसमस्याओं की अनदेखी पर एक्शन मोड में आए CM Nayab Singh Saini,...

जनसमस्याओं की अनदेखी पर एक्शन मोड में आए CM Nayab Singh Saini, लिया एक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत दिसंबर 2027 के अंत तक 400 से अधिक सरकारी स्कूलों को नए भवन उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें।

बैठक में कुल 15 परिवाद सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से मुख्यमंत्री ने 11 का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष 4 मामलों को आगामी बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव से जुड़ी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। उन्होंने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के माध्यम से प्रत्येक जोन में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने को कहा, जिसमें एक सरकारी अधिकारी भी शामिल होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां...

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का भव्य स्वागत करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण...

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से अलग होने का ऐलान...

Jalandhar News: पारम्परिक महत्व बरकरार, मिट्टी के दीयों के साथ मंदिरों को दी गई खास लुक, देखें वीडियो

1800 में तैयार किया मंदिर बना आकर्षण का केंद्र जालंधर, ENS: दीपावली पर सजावट के लिए आधुनिक रंग-बिरंगी लाइटों और...

दर्दनाक घटना में मौत के मुंह से लौटी 6 वर्षीय मासूम, परिवार ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में राहत भरी...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जिला फरीदकोट की तहसील कोटकपूरा के गांव हरी नौं...