Hocky Champion Trophy 2026
Himachalराजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे चमियाना सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। नंद लाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चमियाना अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना था। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। नंद लाल 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी थे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सुक्खू ने उन्हें पार्टी के प्रति निष्ठावान और समाज के प्रति समर्पित नेता बताया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। नंद लाल को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माना जाता था। कांग्रेस में उन्हें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थक नेताओं में भी गिना जाता था। नंद लाल ने पहली बार 2007 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद वो लगातार चुनाव जीतते रहे।

उन्हें कभी भी कोई चुनाव में हरा नहीं पाया। उन्होंने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगाता चार बार जीत हासिल की। 16 अप्रैल 1954 में शिमला जिले के रामपुर के ढियोथी गांव में जन्में नंद लाल ने 2007 में राजनीति में कदम रखा। 1980 से 2007 में उन्होंने आईटीबीपी में नौकरी की और फिर वीआरएस ले ली और एडीजी के पद से रिटायर हुए। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद रामपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। नंद लाल रामपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे। वह हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के सातवें आयोग के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह...

हरियाणा में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य मंत्री ने की सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़ : त्यौहारों के इस पावन अवसर पर प्रदेश...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह वर्षीय बच्ची पर कथित हमले के मामले में पीड़िता के...

Jalandhar News: शमशानघाट पहुंचा पार्थिव शव, नए फ्लैट में जाने के लिए खुश था दिवित, देखें Live

जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास रविवार को हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड...

Punjab News: 801 युवाओं को CM Mann ने सौंपे नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर जमकर साधे निशाने, देखें Live

मोहालीः पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को 801 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मोहाली...

हरियाणा में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य मंत्री ने की सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़ : त्यौहारों के इस पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...